5 लड़ाकू विमानों के भारत में स्वागत के बीच एक बार
- 151109870 - RAJ KUMAR VERMA
0
5 लड़ाकू विमानों के भारत में स्वागत के बीच एक बार फिर इस पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मिलने पर इंडियन एयरफोर्स को बधाई देते हुए सरकार से दोबारा कई सवाल पूछे हैं। हालांकि, 2019 के चुनाव से पहले राहुल गांधी ने इन्हीं सवालों को बार-बार दोहराते हुए राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने ‘चौकीदार चोर है’ का नारा दिया था, लेकिन इस पर पीएम मोदी का ‘मैं भी चौकीदार” नारा भारी पड़ा था।राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”राफेल के लिए इंडियन एयरफोर्स को बधाई। इस बीच क्या भारत सरकार जवाब दे सकती है? (1) क्यों एक विमान की कीमत 526 करोड़ की बजाय 1670 करोड़ रुपए है। (2) क्यों 126 की जगह 36 एयरक्राफ्ट ही खरीदे गए? (3) एचएएल की बजाय दिवालिए अनिल को 30 हजार करोड़ रुपए का ठेका क्यों दिया गया?