कांग्रेस प्रत्याशी ब्रिजेश ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत
आपको बता दे कि आज कांकेर लोकसभा के राजनीतिक गलियारों में नया चेहरा देखने को मिल रहा है। ये नया चेहरा कोई और नही, बल्कि ब्रिजेश ठाकुर है। कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतर गये है। ठाकुर का प्रत्याशी के रूप में पहली बार कल विकास खण्ड मगरलोड में आगमन होने से। कांग्रेसीयो ने भव्य स्वागत किया और चारो ओर ख़ुशी की लहर देखने को मिली| कांग्रेस पार्टी के सांसद प्रत्याशी ब्रिजेश ठाकुर ने नगर पंचायत मगरलोड के कर्मा मन्दिर में ग्रामीण बूथ स्तर पर स्थानी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लिया मीटिंग में सिहावा विधानसभा की लाडली विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव नगरपंचायत अध्यक्ष कृपाराम साहू समेत सैकड़ों महिला व पुरूष कार्यकर्ता समलित हुए| सांसद प्रत्याशी ने उध्बोधन में सबको एक साथ कदम से कदम मिलाकर चल कर अधिक से अधिक वोटो से विजयी बनाने की अपील भी की| ब्रिजेश ठाकुर ने चुनावी मैदान में आने का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना बताया है। सिहावा विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव ने ब्रिजेश ठाकुर को विजयी होने का भी दावा किया है|