छतीसगढ़ के तेलंगाना में एक करोड़ रु. के इनामी नक्सली सुधाकरण का सरेंडर, अरविंदजी के बाद था नक्सलियों की ताकत
- 151045426 - NEETU SINGH
0
हैदराबाद. झारखंड केबूढ़ा पहाड़ में सक्रिय 1 करोड़ के इनामी नक्सली सुधाकरण ने पत्नी नीलिमा के साथ दो दिन पहले तेलंगाना में सरेंडर किया है। उसकी पत्नी पर भी 25 लाख का इनाम घोषित है। हालांकि, इस संबंध में तेलंगाना और झारखंड पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तेलंगाना में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को जेल भेजने का प्रावधान नहीं है, बल्कि उन पर लगे सभी आरोप वापस कर दिए जाते हैं। नक्सली सुधाकरण नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है। सुधाकरण के सरेंडर की खबर से पुलिस विभाग में राहत की सांस ली जा रही है। सूत्रों की मानें तो झारखंड पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ करने तेलंगाना भी गई हुई है। अरविंदजी के बाद सुधाकरण ही नक्सलियों की ताकत था। इसके सरेंडर से झारखंड सहित कई नक्सली राज्यों में नक्सलियों की ताकत कम होगी।