केरल की बाढ़ और ये आंकड़ा
- 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI
0
केरल की बाढ़ का अंदाज इस बात से भी लगाया जा सकता है कि यहां पर अब तक 1223 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले एक पखवाड़े में ही करीब 223 लोगों की जान गई है। इसके अलावा बाढ़ से 10 लाख लोग बेघर हुए हैं। करीब 2.12 लाख महिलाओं, एक लाख बच्चों समेत 10.78 लाख लोगों ने 3,200 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। इस बाढ़ से करीब दस हजार किमी की सड़कें बर्बाद हो गई हैं ओर एक लाख घर तबाह हुए हैं।