नई दिल्ली धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग अलीगढ़ जब इंदिरा गांधी को युवाओं ने दी थी खून से बनी तस्वीर, भावुक हो गई थीं नेता नई दिल्ली Bajaj Chetak का किफायती वेरिएंट अगले महीने हो सकता है लॉन्च, केवल 1 लाख रुपये के करीब होगी कीमत नई दिल्ली प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर Rajkummar Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने फिलर वर्क करवाया इस्लामाबाद बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना, इमरान खान का दावा नई दिल्‍ली MS Dhoni ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर नई दिल्‍ली KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं नई दिल्ली Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान नई दिल्‍ली KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती नई दिल्ली थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर बगदाद ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह नई दिल्ली CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार
EPaper SignIn
नई दिल्ली - धोनी की एंट्री ने उड़ाए डिकॉक की वाइफ के होश! Apple को देनी पड़ गई वॉर्निंग     अलीगढ़ - जब इंदिरा गांधी को युवाओं ने दी थी खून से बनी तस्वीर, भावुक हो गई थीं नेता     नई दिल्ली - Bajaj Chetak का किफायती वेरिएंट अगले महीने हो सकता है लॉन्च, केवल 1 लाख रुपये के करीब होगी कीमत     नई दिल्ली - प्लास्टिक सर्जरी की अफवाह पर Rajkummar Rao ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने फिलर वर्क करवाया     इस्लामाबाद - बुशरा बीबी को खिलाया जा रहा टॉयलेट क्‍लीनर मिला हुआ खाना, इमरान खान का दावा     नई दिल्‍ली - MS Dhoni ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर रच दिया इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले विकेटकीपर     नई दिल्‍ली - KL Rahul ने बताया थाला ने लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं     नई दिल्ली - Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, सामने आई वजह; पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान     नई दिल्‍ली - KL Rahul और Ruturaj Gaikwad को बीसीसीआई ने दी कड़ी सजा, मैच में दोनों कप्‍तानों से हुई गलती     नई दिल्ली - थिएटर से उतरते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री मारेगी सिविल वॉर     बगदाद - ईरान के बाद अब इराक पर मिसाइल अटैक, दो सैन्य अड्डे तबाह     नई दिल्ली - CSK के खिलाफ जमकर चला केएल राहुल का बल्ला, तो पत्नी Athiya Shetty ने सरेआम लुटा दिया प्यार    

कर्नाटक का रण: सरकार बनाने को लेकर फंसा पेंच
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0

कर्नाटक से होकर दक्षिणी राज्यों में सत्ता का विजयरथ दौड़ाने के लिए जोर लगा रही भाजपा प्रवेश द्वार पर पहुंच गई है। राज्य विधानसभा चुनावों के मंगलवार को घोषित नतीजों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि वह बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल नहीं कर सकी। अब तक के नतीजों में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78, जदएस को 38 और अन्य को दो सीटें मिली हैं। प्रदेश की सत्ता की दौड़ में पिछड़ी कांग्रेस ने भाजपा को सरकार बनाने से दूर रखने के मिशन में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जदएस को समर्थन का एलान कर दिया और देवगौड़ा के पुत्र एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव दिया। इसे जदएस ने बिना देर किए स्वीकार कर लिया। कुमारस्वामी ने तत्परता दिखाते हुए राज्यपाल वजूभाई वाला को पत्र लिखकर सूचित किया कि उन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन स्वीकार कर लिया है। बाद में वह कांग्रेसी नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने भी पहुंचे। लेकिन दोनों पार्टियों के मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में पेंच फंस गया। कांग्रेस के कुछ लिंगायत विधायकों ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का विरोध कर दिया है। खबर यह भी आ रही है कि कांग्रेस अपने विधायकों को पार्टी छोड़ने के डर से आंध्र प्रदेश या पंजाब भेजने की योजना बना रही है।दूसरी ओर, भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येद्दयुरप्पा भी सरकार बनाने दावा करने शाम को राज्यपाल से मिलने पहुंचे। उनका कहना है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते सरकार बनाने का पहला मौका भाजपा को मिले। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने स्थिति संभालने के लिए दिल्ली से तीन वरिष्ठ नेताओं को बेंगलुरु भेजा है। इस तरह अब सबकी नजरें राज्यपाल के रुख पर हैं। सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल आधिकारिक तौर पर पूरे नतीजे घोषित होने के बाद ही कोई अगला कदम उठाएंगे। 10 मंत्री हारे निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। वह बादामी सीट से तो जीत गए, लेकिन अपनी परंपरागत सीट चामुंडेश्वरी भारी अंतर हार गए। इसी तरह उनके करीबी सहयोगी एचसी महादेवप्पा भी नरसीपुरा से हार गए। दोनों को जदएस के प्रत्याशियों ने पराजित किया। चुनाव हारने वाले आठ अन्य मंत्रियों में रामनाथ राय, एच. अंजनेया, डॉ. शरन प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, एसएस मल्लिकार्जुन, कागोदू थिमप्पा, बसवराज रायरेड्डी, रुद्रप्पा लमानी और प्रमोद मध्वराज शामिल हैं। इन सभी को भाजपा उम्मीदवारों ने शिकस्त दी। विभाजनकारी जातिवाद खारिज -बाकी देश की तरह कर्नाटक की महान भूमि ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ, पारदर्शी और विकासोन्मुख शासन पर दृढ़ विश्वास व्यक्त किया है। इस जनादेश से साफ है कि कर्नाटक ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और विभाजनकारी जातिवाद को खारिज कर दिया है।- अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष विकास के एजेंडे को मिला समर्थन -भाजपा के विकास के एजेंडे को लगातार समर्थन देने और भाजपा को राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए मैं कर्नाटक के बहनों और भाइयों को धन्यवाद देता हूं।- नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कांग्रेस को वोट देने वालों को धन्यवाद -इन चुनावों में जिन्होंने भी कांग्रेस को वोट दिया, उन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपके समर्थन की सराहना करते हैं और हम आपके लिए लड़ेंगे।- राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक विधानसभा : दलीय स्थिति कुल सीटें : 224 चुनाव हुए : 222 बहुमत का अांकड़ा : 112 भाजपा : 104 कांग्रेस : 78 जदएस + : 38 अन्य : 02 सरकार गठन का संभावित गणित : कांग्रेस + जदएस+ : 116 भाजपा : 104 (8 की जरूरत, कहां से आएंगे स्थिति स्पष्ट नहीं)

Subscriber

173823

No. of Visitors

FastMail