विजय लक्ष्मी होंगी जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी...सपा
- 151056564 - VISHNU GUPTA
0
मोहनलालगंज लखनऊ सपा मुखिया ने विजयलक्ष्मी को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सौंपने के लिए सहमति प्रदान करते हुए उम्मीदवार घोषित किया है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य चुने जाने के बाद ही अध्यक्ष पद चुनाव की दावेदारी पेश की थी ।मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर की पत्नी निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विजयलक्ष्मी जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में 18 नंबर वार्ड से विजई घोषित होने की गई थी, जिसके बाद सपा की कार्यकारिणी में बैठक कर विजयलक्ष्मी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम् पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं विधायक अंब्रीश सिंह पुष्कर सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे जिन्होंने विजयलक्ष्मी को राजधानी की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंपने की सहमति प्रदान की है।विष्णु गुप्ता ब्यूरो चीफ