EPaper SignIn

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0



यूपी के जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला राधे में 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार को करीब 11 बजे नगला राधे में 30 वर्षीय अंगूरी देवी पत्नी रवि कुमार का शव घर में फांसी के फंदे पर झूलता दिखाई दिया तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष से भी लोग गांव पहुंच गए। परिजनों का कहना है उन्होंने अपनी बेटी अंगूरी देवी की शादी तीन वर्ष पूर्व नौबत के बेटे रवि कुमार के साथ की थी। जिससे एक डेढ़ वर्ष की बेटी अंजली है। परिजनों का आरोप है कि बेटी के ससुरालीजनों ने ही अतिरिक्त दहेज की खातिर उसकी हत्या की है। ससुरालीजन गांव से फरार हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह के मुताबिक इस मामले में मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यूपी वेस्ट से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट 151022222

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात