EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

गाँव में किया गया दशा माता की पूजा
  • 151111637 - MURALI DAS 0

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद थाना क्षेत्र के हर गाँव में महिलाओं ने अपने घर की दशा सुधारने और सुख-शांति के लिए व्रत किया, बतादे कि रैदास कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर पर दशामाता पूजन और व्रत परिवार को समस्याओं से मुक्ति प्रदान करने के साथ-साथ सुख, समृद्धि और सफलता देने वाला होता है। परिवार में आर्थिक स्थिति सुधारने और सुख-शांति के लिए महिलाएं दशा माता की पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं कच्चे सूत का 10 तार का डोरा लाकर उसमें 10 गांठ लगाती हैं और पीपल वृक्ष की कुमकुम, मेहंदी, लच्छा, सुपारी आदि से पूजा के बाद वृक्ष के सूत लपेटेंगी। पीपल के पेड़ की पूजा करेंगी। डोरे की पूजा करने के बाद पूजा स्थल पर नल दमयंती की कथा सुनी जाती है। इसके बाद इस डोरे को गले में बांधती हैं। पूजन के बाद महिलाएं घर पर हल्दी कुमकुम के छापे लगाती है। व्रत रखते हुए एक ही समय भोजन ग्रहण करती हैं। भोजन में नमक का प्रयोग नहीं करती हैं। इस दिन घर की साफ.-सफाई करके अटाला, कचरा सब बाहर फेंकने से घर की दशा सुधरती है। दशामाता का व्रत जीवन में जब तक शरीर साथ दे तब तक किया जाता है। साथ ही सफाई से जुड़े समान यानी झाड़ू आदि खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि दशामाता व्रत को विधि-विधान से पूजन व्रत करने पर एक साल के भीतर जीवन से जुड़े दुख और समस्याएं दूर हो जाती हैं। मंदिर पर पूजा करने के बाद महिलाओं ने कथा भी सुनी, तो वहीं वहां के स्थानीय पुजारी ने बताया की सुबह 6:00 से शाम4:00 बजे तक हर रोज पूजा की जाती है। नापाखेड़ी से मुरलीदास बैरागी की रिपोर्ट 151111637

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail