खैरथल मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष रेखा शर्मा का हुआ सम्मान
- 151127410 - BABLU SINGH
0
राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल थाना क्षेत्र के खैरथल में विप्र परशुराम शक्ति के खैरथल मंडल की अध्यक्ष पद पर रेखा शर्मा को मनोनीत किया गया। प्रान्त प्रवक्ता शिवानी शर्मा ने बताया कि विप्र परशुराम शक्ति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य सरस्वती देवकृष्ण गौड़ के निर्देशानुसार संगठन की प्रान्त महामंत्री एवं किशनगढ़बास नगरपालिका की वाइस चेयरमैन साक्षी वशिष्ठ ने खैरथल के मंडल अध्यक्ष पद पर रेखा शर्मा को मनोनीत किया। शर्मा के मनोनयन पर खैरथल के ब्राह्मण समाज की मातृशक्ति के द्वारा शर्मा का पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
प्रान्त महामंत्री साक्षी वशिष्ठ ने बताया कि शर्मा पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यो में बड़ी सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी निभाती आई है। ब्राह्मण समाज को संगठित करने में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखते हुए श्रीमती शर्मा को खैरथल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शर्मा ने विप्र परशुराम शक्ति के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नूतन दायित्व के साथ वो समाज में मातृशक्ति को संगठित करने एवं समाज मे अपना हर सम्भव सहयोग प्रदान करते हुए अपने दायित्व का भलीभांति निर्वाह करेगी।
शीघ्र ही खैरथल की कार्यकारिणी को पूर्ण करके उसकी सूचना प्रांतीय महामंत्री साक्षी वशिष्ठ को प्रेषित की जाएगी। इस अवसर पर लक्ष्मी शर्मा, अंजना शर्मा, राजबाला शर्मा, ज्योति शर्मा, मुन्ना देवी,उर्मिला शर्मा, सीमा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, रचना,भरपाई देवी,सुनीता, रेखा शर्मा आदि मातृशक्ति ने ज्योति शर्मा का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। खैरथल से बबलू सिंह की रिपोर्ट 151127410