भारत विकास परिषद का वार्षिक चुनाव सम्पन्न!
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया!
(संवाददाता-शाहनूर अली)
गदरपुर/उधम सिंह नगर!
भारत विकास परिषद के हुए वार्षिक चुनाव में अरविन्द धवन अध्यक्ष, पंकज बजाज सचिव व प्रमोद बजाज कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने गये।
श्री सनातन धर्म मन्दिर बुधबाजार में भारत विकास परिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी में अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं अपने-अपने दायित्वों से इस्तीफा दिया।
इसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई जिसमें सर्वसम्मति से अरविन्द धवन अध्यक्ष, पंकज बजाज सचिव एवं प्रमोद बजाज कोषाध्यक्ष चुने गये। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं उसे ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से निभायेंगे।
इस मौके पर प्रान्तीय महिला संयोजिका पारुल गुप्ता, सह महिला संयोजका अंजू खेड़ा, श्री सनातन धर्म मन्दिर के अध्यक्ष वेद बजाज, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष डा. अजय श्रीवास्तव, विनोद चुघ, जीवन मदान, अशोक भुड्डी, दीपक सुधा, डा. विनीत अरोरा, सुनील भुसरी, सुरेन्द्र बजाज, नवीन खेड़ा, डीके बाजपेयी, राम बचन राय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थें।