EPaper SignIn

लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि योजना की आलोचना
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0



हिमाचल प्रदेश, शिमला - प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने एक ब्यान जारी कर आपातकाल में जेल जाने बालों को लोकतंत्र प्रहरी सम्मान राशि देने की प्रस्तावित योजना की आलोचना करते हुए कहा कि इसके तहत भाजपा सरकारी धन का दुरुपयोग कर अपने कार्यकर्ताओं को आर्थिक लाभ देने का खेल खेलने जा रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकारें अपनी नीतियों और कार्यप्रणाली से तमाम लोकतांत्रिक संस्थाओं को बंधुआ बनाने में लगीं हों उनसे लोकतंत्र प्रहरी जैसे शब्द सुन कर आश्चर्य होता है। जिस सरकार के शासन में विचारों की भिन्नता को देशद्रोह की संज्ञा दे कर अत्यचार करने और लोकतांत्रिक प्रणाली से चुनी सरकारों को नियंत्रित करने के लिए राज्यपाल को शासन प्रशासन की शक्तियां देने का कानून बनाने बाली विचारधारा के लोग लोकतंत्र की बात करें तो उनके दोहरे चरित्र का स्वतः पर्दा फाश हो जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ खर्चा चलाने के लिए सरकार ऋण लेने की सीमा बढ़ा रही है और दूसरी तरफ कार्यकर्ताओं के ऊपर सरकारी खजाने को लुटाने का खेल खेला जा रहा है। कौशल ने कहा कि देश में समय समय पर कई तरह के आंदोलन होते हैं तो क्या सरकारें ऐसे आंदोलनों में ग्रिफ्तार किए गए लोगों को सत्ता में आने की स्थिति में इसी प्रकार सम्मान राशि देंगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कर्मचारियों को दी जाने बाली पेंशन भी एक तरह से सम्मान राशि ही होती है उसको भाजपा सरकारों ने बन्द कर दिया और अपने अंध भक्तों के लिए सरकारी खजाने को लुटाने की योजना बना डाली। प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकारी धन को भाजपाईयों के ऊपर इस तरह से लुटाने का पुरजोर विरोध करेगी।देखे हमीरपुर से रतनचंद की रिपोर्ट Fast News India ID 151049876 Bureo Hamirpur Date 19/03/2021

Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात