EPaper SignIn

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ किया निरीक्षण
  • 151128717 - SHATRUGHAN SINGH 0



*स्लग- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाँव मे हर घर जल योजना का स्थनीय निरीक्षण किया* *एंकर*- बुन्देलखण्ड दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाँदा पहुंचे जहां पर उन्होंने लगभग 924 करोड़ की लागत की 229 योजनाएं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। वही मुख्यमंत्री ने जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के किटहाई गाँव मे हर घर जल योजना का स्थलीय निरीक्षण भी किया। *बी ओ*- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 2 दिन के बुंदेलखंड दौरे में फायर ब्रांड के रूप में नजर आए। पहले दिन झांसी तो दूसरे दिन बांदा में धड़ाधड़ सभाएं कर स्थलीय निरीक्षण किया। वही विकास कार्यों का जायजा लिया । और योजनाओं का लोकार्पण किया। वही बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के किटहाई गांव में जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रदीप कुमार मिश्रा मंडल अध्यक्ष उधौ सिंह परिहार प्रांतीय सदस्य वरिष्ठ नेता भाजपा विजय विक्रम सिंह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बांदा सोहन सिंह मंडल अध्यछ धनंजय करवरिया इंद्रेश द्विवेदी कमल द्विवेदी के साथ पहुंचकर हर घर जल योजना का निरीक्षण किया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही बुंदेलखंड उनकी प्राथमिकता में था। वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकसभा चुनाव में बुंदेलखंड में हर घर जल भेजने का वादा किया था। और सरकार बनते ही सबसे पहले जल शक्ति मंत्रालय बना कर बुंदेलखंड में हर घर जल योजना का शुभारंभ किया। योगी जी ने कहा कि अगले 1 साल में इस योजना का असर दिखने लगेगा। जो किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे थे, माताएं बहने कई किलोमीटर चलकर पानी ढो रही थी। उन सभी को हर घर जल योजना से लाभ होगा। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलना ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है । योगी जी ने कहा कि अन्य सरकारों पर पैसा आता तो था, पर उसका बंदरबांट हो जाता था। और धरातल पर किसान को ठगा जाता था। पर इस सरकार में किसान का पैसा सीधे उसके खाते पर पहुंच रहा है। प्रदेश व केंद्र की सरकार बुंदेलखंड के हालात बदलने को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी लोगो को महाशिवरात्रि व होली की शुभकामनाएं भी दिया। शत्रुघ्न सिंह बांदा कमासिन

Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात