सेरव्वो ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।
- 151018477 - DEEPAK KUMAR SHARMA
0
खड़गपुर, रेल अधिकारी क्लब-हर साल 8 मार्च को महिलाओं की महानता, उपलब्धि और योगदान को याद करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.
आज रूढ़िवादि मान्यतों को तोड़ कर बाहर आने का दिन है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 का थीम 'चुनौती का चयन' रखा गया है। थीम को चुनने के पीछे विचार ये है कि 'एक चुनौतीपूर्ण दुनिया एक सतर्क दुनिया है और चुनौती से बदलाव आता है। इसके माध्यम से महिलाओं के अधिकारों के साथ शांति को बढ़ावा देना है।
इस साल हम 107वां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं।1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता उस वक्त दी गई थी जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे वार्षिक तौर पर एक थीम के साथ मनाना शुरू किया।इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था,जब 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी। इसके अलावा उनकी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य है महिलाओं के अधिकारों के साथ शांति को बढ़ावा देना है।आज इस उपलक्ष्य परअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रायः सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में हर्षोल्लास से मनाया गया।इसी बाबत खड़गपुर के रेल अधिकारी क्लब में भी सेरव्वो की तरफ से महिला शशक्तिकरण के मद्देनजर एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारतीय रेलवे में पहली स्टेशन डायरेक्टर सोनाली पाडुआ ने अपने अनुभव साझा किया।सेरव्वो सेक्रेटरी श्रीमती अनिता रुलानियाँ ने कहा कि नारी त्याग की देवी होती है।पग पग पर उसे त्याग की प्रतिमूर्ती बनना पड़ता है देखा जाए तो प्रत्येक दिन, साल के बारहों महीने महिला दिवस है।सेरव्वो प्रमुख प्रिया प्रधान ने थीम पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि नारी शुरू से ही बिभिन्न ढांचों में ढलते हुए हर चुनौती का सामना करती है।उन्होंने कहा कि सीता यदि तपस्या की परिचायक हैं तो माँ भवानी संहार का दूसरा रूप है।जरूरत के समय बदलाव उसमें स्वयं होता है।उन्होंने आगे कहा कि एक आध अपवाद को छोड़ दिया जाए तो आज की नारी चौंमुखी परिवर्तन ला रही है।इस अवसर पर सेरव्वो के सभी सदस्य उपस्थित थे।रेलवे सुरक्षा बल की महिला विंग को खास तौर पर बुलाया गया था।इस कार्यक्रम का सकारात्मक पहलू यह रहा कि महिलाओं के विचारों को पुरुषों ने भी तन्मयता से सुना और उनके अदम्य साहस की प्रशंसा की।नारी के लिए संभाबनाओं की तलाश करने वाली संस्था सेरव्वो की सांस्कृतिक टीम श्रीमती जूही, श्रीमती हर्षिता, श्रीमती श्रावणी ने नारी जाति को समर्पित अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भूतपूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज को आज के कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इस अवसर पर चीफ वर्क्सशॉप मैनेजरविजय कुमार रथ, डॉ बेहेरा सपत्नीक उपस्थित थे।
पश्चिम बंगाल से स्टेट ब्यूरो चीफ:दीपक शर्मा की रिपोर्ट।