गदरपुर में निकाली गयी भव्य शोभायात्रा!
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया!
(संवाददाता-शाहनूर अली)
गदरपुर/उधम सिंह नगर!
संत सुभाष बापू महाराज पीठाधीश्वर मंदिर श्री संत बापू ज्वाला जी महाराज सहारनपुर वाले के सानिध्य में संत कल्याण दास जी महाराज की स्मृति में चल रहे 34वें महायज्ञ एवं संत सम्मेलन के अवसर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा बापू जी मंदिर से प्रारम्भ हुई जो अनाज मंडी, से होते हुये प्रारम्भ स्थल मन्दिर में समाप्त हुई। विभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह पर जोरदार स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।
समिति उपाध्यक्ष अशोक बांगा ने बताया कि 6 मार्च को सामूहिक हवन यज्ञ प्रातः 7 बजे, नामादान दीक्षा प्रातः 9 बजे एवं सत्संग प्रवचन एवं संकीर्तन प्रातः10 बजे से तीन बजे होगा।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष बंशीधर गुम्बर, सचिव सतीश बत्रा, उपाध्यक्ष अशोक बांगा, पंजाबी महासभा अध्यक्ष कृष्ण लाल सुधा, महामंत्री संजीव झाम, कोषाध्यक्ष कृष्ण लाल अनेजा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महांमत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, गुलशन मुरादिया, अशोक हुड़िया, सुरेन्द्र छाबड़ा, सतीश दुआ, हरीश गुम्बर, सुदेश नागपाल, विनोद भुसरी, टीकम खेड़ा, हरिचन्द छाबड़ा, लेखराज नागपाल, सतीश घीक, कृष्ण लाल बत्रा, राजकुमार भुड्डी, अजय खेड़ा, अशोक भुड्डी, विजय सुखीजा, मदन गुम्बर, ओमप्रकाश डूमड़ा, राजू बजाज, नरेन्द्र ग्रोवर, महेन्द्र इशपुजानी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।