सूचना कार्यकर्ताओं की सूझबूझ से हजारों रुपए का बंदर बांट होने से रुका
- 151107572 - AKHILESH SOLANKI
0
उत्तर प्रदेश जनपद बदायूं के विकासखंड सहसवान में व्यवस्था सुधार मिशन ने छात्र छात्राओं के राशन वितरण का मामला प्रमुखता से उठाया और उच्च अधियारियों तक समाज की बात अपने आधिकारिक न्यूज पोर्टल व प्रार्थना पत्र के माध्यम से पहुंचाने का कार्य किया।
जिसका उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया और जनहित में छात्र छात्राओं के हित में सहसवान क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए,जिस पर कोल्हाई के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को खाद्यान्न प्राप्ति हेतु आज 05 मार्च 2021 को रसीद जारी कर दी गई।
क्या है पूरा मामला, आपको बता दें पूरा मामला सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाला covid19 के दृष्टिगत खाधान्न वितरण का है।
covid 19 के दृष्टिगत आने वाले खाद्यान्न का वितरण पिछले माह 10 फरवरी 2021 तक हो गया था, इसमें कुछ स्कूलों ने खाधान्न वितरण नहीं कर बंदर बांट का षड्यंत्र रचा और खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया।
जिसकी जानकारी सामाजिक/सूचना कार्यकर्ताओं को हुई इस पर सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह ने तहसील दिवस सहसवान में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर दबंगों द्वारा सत्येन्द्र सिंह पर दबाव बनाया जाने लगा।
तब बच्चों के अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा एक प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी मंडलायुक्त बरेली को प्रेषित किया गया,उक्त पत्र के आधार पर बच्चों के अभिभावकों के ब्यान आप बीती 4 मार्च 2021 को मीडिया में चली तो अपने आपको कार्यवाही से बचाते हुए आज 5 मार्च 2021 को सहसवान क्षेत्र के गांव कोल्हाई के स्कूल ने छात्र छात्राओं को खाद्यान्न प्राप्ति हेतु रसीद जारी कर दीं हैं, किंतु उक्त रसीदों पर कहीं कोई दिनांक अंकित नहीं किया गया है जिससे कुछ लोग अपनी करतूत छुपाने में कामयाब हो सकते हैं।
अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इन स्कूलों पर खाधान्न वितरण में विलम्वता का कारण जानेगा, क्या सहसवान क्षेत्र के अन्य स्कूल छात्र छात्राओं को खाद्यान्न वितरण करेंगे या फिर अभिभावकों को और भी संघर्ष करना पड़ेगा।