EPaper SignIn

डी एम समस्यायों का निस्तारण कराए ...विधायक
  • 151056564 - VISHNU GUPTA 0



विष्णु गुप्ता ब्यूरो चीफ मोहनलालगंज लखनऊ सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने किसानों की समस्यायों के निराकरण के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। कि आखिर सरकार कब किसानों को फसल से लाभ दिलाएगी।मोहनलालगंज विधान सभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मोहनलालगंज व गोसाईगंज क्षेत्रों में क्रय केंद्र बनाने की मांग की है। किसानों की समस्याओं को लेकर कई बार सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने सदन में भी मुद्दे उठाए है। इस बार भी सपा विधायक ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा सदन में प्रमुखता से मुद्दों को उठा कर मुख्यमंत्री को भी समस्यायों से अवगत कराया था कि क्रय केंद्र कम होने के कारण किसानों को उनकी फसल का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। और किसान मजबूर होकर बिचौलियों व निजी व्यापारियों के हाथों सस्ते दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर होते है। सपा विधायक ने बताया कि आगामी रवी की फसल में किसानों को अपनी गेहूं की फसल को बिचौलियों व व्यापारियों को सस्ते दामों में न बेचना पड़े इसके लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखकर क्षेत्र के मोहनलालगंज ब्लॉक के मीनापुर, सहकारी संघ निगोहा, साधन सहकारी समिति कांटा करौंदी (सलेमपुर), व गोसाईगंज ब्लॉक के जहांगीरपुर साधन सहकारी समिति, कपेरा मदारपुर, खुर्दही बाजार में गेहूं खरीद / क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग की है। किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ मिल सके इसीलिए मोहनलालगंज व गोसाईगंज क्षेत्र में क्रय केंद्र बनाने की मांग की गई है क्योंकि मोहनलालगंज और गोसाईगंज क्षेत्र में क्रय केंद्र कम है क्रय केंद्र कम होने के कारण किसानों को क्रय केंद्रों पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर टोकन भी दिया जाता है।लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को उनकी फसल का सरकारी मूल्य नहीं मिल पाता है जो कि देश की जनता के साथ अनुचित व्यवहार ठीक नहीं है।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात