EPaper SignIn

गदरपुर सियासत में परिवर्तन!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया! (संवाददाता-शाहनूर अली) गदरपुर/उधम सिंह नगर! प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नौ वर्ष बाद हुए तीन पदो के लिए त्रैवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा चुने गये। अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने पंकज सेतिया को 206 मतो से हराया। महामंत्री चावला ने फुटेला को 602 वोटो से हराया। कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा ने गौरव भुड्डी को 549 मतो से हराया। मंगलवार को अनाज मंडी स्थित राजरानी कन्या इण्टर कालेज में अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। मतदान के दौरान चुनाव संचालन समिति द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए अच्छी व्यवस्था की गयी थी, जिससे मतदाताओं द्वारा भी काफी प्रशंसा की गयी। मतदान के दौरान तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा एवं थानाध्यक्ष मदन सिंह विष्ट के नेतृत्व में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई। व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिये पंकज सेतिया व दीपक बेहड़, महांमत्री पद के लिये मनीष फुटेला व संदीप चावला एवं कोषाध्यक्ष पद के लिये राहुल अनेजा व गौरव भुड्डी चुनाव मैदान में थे। तीन बजे मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गयी। कुल मतदाता 2116 में से 2063 व्यापारियों ने मतदान किया। मतदान के लिए तीन कक्ष बनाये गये थे। प्रत्येक कक्ष में दो बूथ थे। प्रथम कक्ष में 666, द्वितीय कक्ष में 685 व तृतीय कक्ष में 712 लोगों ने मतदान किया। मतदान समाप्ति के बाद सीसीटीवी केमरों की देखरेख में मतगणना का कार्य प्रारम्भ हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के बेहड़ को 1128 व सेतिया को 922 मत प्राप्त हुये। बेहड़ ने सेतिया को 206 मतों से हराया व 13 मत निरस्त हुये। महांमत्री पद के लिये संदीप चावला ने मनीष फुटेला को 602 मतो से हराया, चावला को 1324 व फुटेला को 722 मत प्राप्त हुये और 16 वोट निरस्त हुये। कोषाध्यक्ष पद के लिये राहुल अनेजा ने गौरव भुड्डी को 549 मतों से हराया। राहुल को 1298 और 749 वोट गौरव भुड्डी को हासिल हुये, 15 वोट निरस्त किये गये। मतदान के उपरान्त मतगणना प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गुलशन छाबड़ा, जिला महामंत्री निर्मल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विनीत जैन, जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल की देख-रेख में हुई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुये प्रमाण पत्र जारी किये। वही विजयी प्रत्याशियों ने अपनी जीत का श्रेय व्यापारियों को देते हुये कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत में नही होने दिया जायेगा। व्यापारियों के सहयोग से समस्याओं का हल पहली प्राथमिकता होगी। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते उनका जोरादार स्वागत किया। उनके द्वारा चुनाव प्रक्रिया व्यवस्था की प्रशंसा करते हुये कहा कि जिस प्रकार से निर्वाचन संचालन समिति द्वारा नियमों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करायी गई हैं, ऐसी व्यवस्था अन्य चुनाव में भी देखने को बहुत कम मिलती हैं। चुनाव संचालन समिति में राजकुमार भुड्डी, जयकिशन अरोरा, राजेश डाबर, अशोक हुड़िया, लेखराज नागपाल, अशोक छाबड़ा द्वारा शान्तिपूर्ण करवाने में व्यापारियों का आभार जताया।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात