पालनहार देने लगे हंकाई के आवेदन|
- 151128667 - DEEPAK DAS BAIRAGI
0
दीपक बैरागी
मंदसौर| मौसम की मार और अफीम की फसल में बीमारी से औसत पूरी नहीं होते देख किसान अपनी अफीम की हकाई करवाने के लिए आवेदन दे रहे हैं| अब तक तीनों खंडों के 444 किसान अफीम फसल को उखड़वाने के लिए नारकोटिक्स कार्यालय में आवेदन दे चुके हैं| आवेदनों की जांच के साथ ही नारकोटिक्स कार्यालय ने हंकाई की कार्रवाई भी शुरू कर दी हैं|
जानकारी के मुताबिक अफीम नीति जारी होने के बाद जिले के तीनों खंडों में 17 हजार 170 किसानों को अलग-अलग आरी नाप के पट्टे वितरित किए गए थे| प्रारंभ में अफीम की फसल बेहतर रही लेकिन बाद में अफीम फसल की सेहत बिगड़ती रही| बारिश कम होने के कारण सिंचाई के लिए पानी की कमी पूरी सीजन रही| इसके साथ ही पाला एवं कई क्षेत्रों में ओले गिरने इससे फसल प्रभावित हुई| इसके बाद भी जैसे तैसे फसल तैयार हुई तो अब चीरा लगाने का समय आते ही अफीम में खांखरिया रोग आ गया| इसी को लेकर डोडे भी छोटे बनने सहित अन्य परेशानी उत्पन्न हो गई| कई किसानों का कहना है की फसल रोग से बुरी प्रभावित हुए हैं| इसके कारण अब औसत पूरी होना भी मुश्किल है|