EPaper SignIn

बालात्कारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार किशोरी बरामद
  • 151046122 - SANDEEP GUPTA 0



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर थाना में पुलिस को कामयाबी मिली पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। मालूम हो कि उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्वारा भक्सी नहर पुलिया के पास से मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मुकदमा संख्या- 42/ 2021 धारा- 363, 366 भारतीय दंड विधान व 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त टीपू उर्फ अविनाश राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी ग्राम निरहू का पूरा थाना दिलदारनगर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थाना पर लाने के पश्चात उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा पुलिस ने यह भी बताया कि अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, हे0 का0 पद्ममदेव पांडे, का0 विष्णु कुमार ,महिला आरक्षी शिवानी मिश्रा द्वारा गिरफ्तार किया गया।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात