महंगाई के कीर्तिमान स्थापित कर रही सरकार
- 151049876 - RATTAN CHAND
0
हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर- कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुरेश कुमार ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन महंगाई में बढ़ोतरी करके नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है, जिससे आम जनता त्रस्त हो रही है। सुरेश कुमार ने कहा पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके भाजपा सरकार अपना खजाना भर रही है जबकि जनता इस बढ़ोतरी से भारी परेशानी में है। उन्होंने कहा पेट्रोल और डीजल के साथ साथ रसोई गैस में ₹50 की बढ़ोतरी करके सरकार ने आम जनता की कमर पर करारा प्रहार किया है। सुरेश कुमार ने कहा की बड़ी विचित्र बात है कि जब कांग्रेस सरकार के समय में गैस सिलेंडर के दाम ₹375 थे तो भारतीय जनता पार्टी के नेता रसोई गैस के सिलेंडर लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन आज गैस ₹800 की हो गई है अब न जाने वो भाजपा नेता कहां छुप गए हैं। यही हाल पेट्रोल और डीजल के दामों का भी है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम 147 डालर प्रति बैरल होने के बावजूद कांग्रेस सरकार के समय में तेल के दाम 55 और ₹48 थे तो भारतीय जनता पार्टी इन पर चीखो पुकार कर रही थी। लेकिन आज कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 59 डॉलर प्रति बैरल है, और पेट्रोल और डीजल के दाम ₹92 और ₹88 हैं,और अब भाजपा नेता इस पर मौन साधे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी का ये दोहरा चरित्र साबित करता है कि भाजपा मात्र विरोध के लिए विरोध करती है। उनको जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। सुरेश कुमार ने कहा आज आम आदमी को महंगाई के इस दौर में दो वक्त का खाना दूबर हो रहा है, वहीं पर भाजपा रोज अपनी पार्टी के लिए जगह जगह पर नए कार्यालय खोल रही है। ऐसे में भाजपा सरकार की असलियत सामने आ रही है। सुरेश कुमार ने कहा की शीघ्र ही भोरंज ब्लॉक कांग्रेस महंगाई के खिलाफ आंदोलन करेगी। देखे हमीरपुर से रतनचंद की रिपोर्ट
Fast News India
ID 151049876
Bureo Hamirpur
Date 18/02/2021