दिल्ली के लाल किला पर झंडा फहराना निंदनीय
मोगा 26 Jan (भजन लाल )कुछ शरारती लोगों द्वारा गणतंत्रता दिवस के शुभ मौके पर दिल्ली के लाल किला पर दूसरा झंडा फहराना बहुत ही निंदनीय है। इन शब्दों का प्रगटावा मोगा शहर से कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ हरजोत कमल ने मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए किया। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय से शांति मय ढंग से चल रहा किसान आंदोलन ही किसानों की ताकत था, लेकिन आज कुछ शरारती लोगों ने उस में दखल अंदाजी कर उसको आघात पहुंचाया है।
इसके साथ ही नगर निगम चुनाव संबंधी पार्टी प्रत्याशियों संबंधी पूछे गए सवाल पर विधायक डॉक्टर हरजोत कमल ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है। जिसमें उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया को काफी गंभीरता से लिया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान एक-दो दिनों में कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। जिसके चलते अगर किसी व्यक्ति को टिकट नहीं मिलता है तो भी उसे पार्टी के आदेश का सम्मान करना चाहिए।