श्री धाकड महासभा ग्राम सुनेल की बैठक संपन
- 151113047 - JAYLAL NAGAR
0
फास्ट न्यूज़ इंडिया/ राजस्थान सुनेल जयलाल नागर:-
राजस्थान झालावाड़ के सुनेल मे अखिल भारतीय श्री धाकड महासभा ग्राम सुनेल की बैठक श्री धरणीधर मंदिर स्थल सुनेल पर 80 गांव अध्यक्ष श्री दौलत राम जी व धरणीधर विकास सेवा समिति अध्यक्ष श्री नाथू लाल जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से सुनेल नगर का धाकड़ समाज का अध्यक्ष राम सिंह जी बावड़ी वाले व उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नागर व युवा संघ अध्यक्ष पप्पू लाल जी रूणजी वाले व उपाध्यक्ष बलवंत सिंह को बनाया गया है अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया