EPaper SignIn

लोगों को किए कंबल वितरण
  • 151109133 - VIDYARAM 0



यूपी के आगरा जिले में इस भीषण सर्दी में जरूरत मंदो को कम्बल वितरण करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है।इससे गरीबों को ठंड से उन्हें राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने रामचरित मानस में लिखा है।कि पर हित सरिस धर्म नहीं भाई,पर पीडा सम नहीं अधिकाई अर्थात दूसरों की सेवा करना ईश्वर सेवा ही है।यह पुनीत कार्य रोहन सिंह आदि ग्रामीणों ने एक हजार गरीबों को कंबल वितरण कर बहुत बडा पुनीत कार्य किया है।उक्त उदगार बुधवार को चमरौली मे कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक जीतेंद्र वर्मा ने व्यक्त किए।वहीं पूर्वविधायक छोटे लाल वर्मा ने कहा कि कंबल वितरण चमरौली ग्रामीणों के द्वारा बहुत बडा पुण्य का काम किया है।उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से अपील की कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरत मंद और गरीबों की सेवा से बढकर कोई भी पुनीत कार्य है।कार्यक्रम राजेश कुशवाहा, हरिओम प्रधान, बेताल सिंह, राजू कुशवाहा,जोगेन्द्र सिंहआदि मौजूद रहे देखे आगरा से विद्या राम की यह रिपोर्ट

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात