भाकियू टिकैत ने किसान पंचायत की ll
- 151110069 - SANJAY SINGH
0
जनपद कासगंज में आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत की किसान पंचायत ग्राम नगला इंदा में हुई। अध्यक्षता चोखे लाल ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने गांव में संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। किसानों को संगठन के बारे में बताया। उन्होंने किसानों से संगठित रहने की अपील की। सरकार से कृषि कानून वापस लेने व किसानों के आंदोलन को समाप्त कराने की मांग की। इस दौरान सत्यभान सिंह, सुघड़ सिंह, रमन साहू, ब्रह्मपाल सिंह सोलंकी, विलेश सोलंकी, मुनीष कश्यप, नरसिंह राठौर, प्रेम सिंह, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राजबहादुर, चरण सिंह, वीरेंद्र, रतन कुमार, लालमन सिंह, चोखे लाल, विनोद, क्षेत्रपाल, विनोद कुमार शाक्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट संजय सिंह फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया कासगंज......