EPaper SignIn

श्रम क़ानून के विरोध में मजदूर यूनियन का धरना,
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0



आवासों के किराये में बढ़ोत्तरी आदेश को निरस्त करने, फ्रीज डीए को बहाल करने की मांग, फास्ट न्यूज़ इंडिया ब्यूरो रिपोर्ट प्रतापगढ़। नये श्रम कानून को कर्मचारी विरोधी बताते हुये उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के आह्वान पर प्रतापगढ़ शाखा ने गुरुवार को एसएस दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान ने कहा कि सरकार नये श्रम कानून लाकर कर्मचारियों पर थोपने का काम कर रही है। यह कानून कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि इस काले कानून के विरोध में सारे कर्मचारी आज एकजुट हुये हैं। ब्रांच सेकेट्री धर्मेंद्र दुबे ने कहा कि कर्मचारियों के आवासों के किराये में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाय। कहा कि बिना न्यायोचित पदों को सरेंडर न किया जाय। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने की। इस मौके पर केडी तिवारी, वीके तिवारी, अंकुर मिश्रा, राजेश सिन्हा, मोहम्मद रईस, सुशील कुमार और मोहम्मद यशीर समेत कई कर्मचारियों ने धरने में भाग लिया।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात