ओबीसी महासभा ने मनाया संविधान दिवस
- 151128631 - ACHARYA SUGAN NAGAR
0
फास्ट न्यूज इंडिया/ थाना इंचार्ज बारां आचार्य सुगन नागर :- ओबीसी महासभा ने अम्बेडकर सर्किल बारां पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस मनाया । ओबीसी महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य सुगन नागर ने कहा कि 26 नंबर 1949 के दिन भारत का नवीन संविधान बनकर तैयार हुआ था और तत्कालिक समय 25 नवंबर 1949 को बाबा साहब ने संविधान सभा के समक्ष अपना ऐतिहासिक भाषण प्रस्तुत किया था। आचार्य नागर ने कहा कि 26 जनवरी 26 नवंबर के बिना अधुरी है । इसलिए भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में गणतंत्र दिवस की ऐतिहासिक नींव अर्थात 26 नंबर को समस्त भारतीय संविधान को गर्व के साथ मनाते हैं। इस अवसर पर ओबीसी महासभा कर्मचारी मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र माथोडिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गाशंकर नागर,एसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामसिंह ऐरवाल, सिद्धार्थ सोनी छात्र नेता, संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र बेतेडिया आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।