EPaper SignIn

संस्था के बैनर तले मनाया जन्मदिन बांटे मानसिक व शा
  • 151005768 - MUKESH KUMAR 0



संस्था के बैनर तले मनाया जन्मदिन बांटे मानसिक व शारीरिक विक्षिप्त व्यक्तियों में कंबल, व बच्चों को कॉपी और पेन अंबेडकरनगर जनपद अंबेडकरनगर अंतर्गत आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान परसौली माडरमऊ आलापुर अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष अयोध्या रमेश मौर्य ने 23 नवंबर 2020 दिन सोमवार को अपना जन्मदिन संस्था के बैनर तले मनाया। मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य आलापुर तहसील अंतर्गत तेतरिया के निवासी हैं जिनके पिता बजरंगी मौर्य एक किसान व्यक्ति व माता किस्मती देवी एक कुशल गृहणी हैं, माता पिता के संस्कारों को लेकर मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य ने आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के बैनर तले अपने जन्मदिवस पर मानसिक व शारीरिक विक्षिप्त व्यक्तियों को कंबल व निर्धन असहाय वृद्धा महिलाओं को साड़ी तथा छात्र छात्राओं को कॉपी पेन, और लोगों में मिठाई इत्यादि वितरण कर मनाया। इस जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि प्रदीप सिंह (थानाध्यक्ष हंसवर), कांस्टेबल आदर्श कुमार मौर्य, कांस्टेबल मो. अयूब खान व विशिष्ट अतिथि संस्था के उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य रहे। मंडल अध्यक्ष रमेश मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर लोगों में मानवता का संदेश देते हुए कहा की मैं हर व्यक्ति से यह उम्मीद रखता हूं कि अगर उसके जीवन में कोई भी खुशी के पल/उत्सव आए तो वह उन व्यक्तियों को खुशी दे उन व्यक्तियों की मदद करें जिनको वास्तव में आपकी मदद की आवश्यकता हो जैसे मानसिक व शारीरिक विक्षिप्त व्यक्ति,गरीब-निर्धन असहाय वृद्ध महिलाएं और अति गरीब छात्र-छात्राओं की मदद कर अपने कार्य को सफल बनाएं। इस प्रकार इस मानव सेवा व जन्मोत्सव समारोह में संस्था के अध्यक्ष घनश्याम, उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य ,कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार ,प्रबंधक मेवालाल गौतम, उप प्रबंधक डॉ अमरजीत,सचिव रोहित कुमार ,व्यवस्थापक सुनील कुमार ,प्रदेश सलाहकार गौरीश कुमार ,मंडल प्रभारी अयोध्या राजेश राजन, महिला सशक्तिकरण अध्यक्ष सोनिया भारती,उपाध्यक्ष चमेली भारती,जिला सचिव निशा यादव, जिला उप सचिव राजू सहित संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला सचिव निशा यादव ने इस जन्मोत्सव समारोह पर नारी सशक्तिकरण, दहेज प्रथा व भ्रूण हत्या पर प्रकाश डाला,मानव सेवा वा जन्मोत्सव समारोह की अध्यक्षता संस्था के जिम्मेदार साथी अभिषेक मिश्रा व कार्यक्रम का संचालन संस्था के मीडिया प्रभारी अजय यादव और मो. आरिस ने किया। इस समारोह में क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों में अवधेश शुक्ला, दुर्गेश यादव, राकेश सिंह, हरिकेश, संतलाल, जंगजीत मौर्य उर्फ पेंटर, जितेंद्र सिंह, कोटेदार मेवालाल, सुखसागर मौर्य,क्षेत्रीय सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता ली और संस्था से प्रभावित होकर संस्था का सदस्य क्षेत्र की जिम्मेदारियों को ग्रहण किया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं अभिषेक मिश्र, मो. आरिस,डॉ बृजेश कुमार को न्याय पंचायत अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही उसी मंच पर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के समापन पर जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा करने का संकल्प लिए।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात