गदरपुर कांग्रेस महिला की कार्यकारिणी भंग!
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
गदरपुर! कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीना कपूर द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार उधम सिंह नगर जिला ब्लॉक एवं नगर की कार्यकारिणी के पुनर्गठन में प्रथम चरण में गदरपुर व बाजपुर ब्लॉक एव नगर महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग किया गया है साथ ही प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का गठन कर कांग्रेस को मजबूत किए जाने का कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से चुनाव लड़ा कर कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा।