सपाइयों ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्म
- 151056564 - VISHNU GUPTA
0
लखनऊ मोहनलालगंज
निगोहा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कस्बे में सपाइयों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने गरीब तबके की महिलाओं पुरुषों व बच्चों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के 82 वी जन्मदिन के अवसर पर रविवार को कस्बे के रामपुर सहकारी संघ कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया इस अवसर पर सपा नेता अमरपाल सिंह ने 11 किलो का केक काटकर लोगों में वितरण किया वही गरीब तबके की महिलाओं पुरुषों व बच्चों की आर्थिक मदद भेट की इस कार्यक्रम में सपा नेता अमरपाल सिंह, ग्राम प्रधान लालपुर ज्ञानेंद्र सिंह, संघ के अध्यक्ष नवलकिशोर यादव व पूर्व प्रधान निगोहां अजय सिंह, सपा नेता राजाराम यादव सहित सैकड़ों सपाइयों ने शिरकत की है।