EPaper SignIn

छठ पूजा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया-शिल्पी अरोड़ा!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



फास्ट न्यूज इंडिया गदरपुर। छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया जी हां पूर्वांचल की संस्कृति की छठा छठ पर्व नगर व आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पर्व के अन्तिम दिन व्रतधारी महिलाओं ने सुबह तड़के ही छठ पूजा स्थल पर पहुंचकर पूजा अर्चना की और सूर्य के दर्शन होते ही पूजा अर्चना के साथ सूर्य को अघ्र्य दिया और प्रसाद वितरण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा वार्ड नं08 रेड रोज स्कूल के पास स्थित छट घाट पर पहुंचकर सूर्य उदय से पहले छट मैया का आशीर्वाद लिया वहीं श्रद्धालू परिवारों को छट पर्व की बधाई दी, उन्होंने कहा कि बिहार झारखंड सहित कई प्रदेशों में छट पर्व को बड़ी ही श्रद्धा के साथ मनाया जाता है जिसकी अनोखी झलक उत्तराखंड में भी बखूबी देखने को मिलती है वहीं गदरपुर विधानसभा में भी इस पावन पर्व को बड़ी ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दौरान शिल्पी अरोड़ा द्वारा क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता को भी छट पर्व की बधाई दी।

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात