किसानों में दिखा रोष
- 151110606 - MOHAMMAD SHAHEED
0
उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक अनाज मंडी स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने सरकार पर जबरन परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी किसान पर प्रशासन मुकदमा दर्ज करता है तो भाकियू उसका पुरजोर विरोध करेगी। इस दौरान भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में धान की उपज करने वाला अकेला जिला उधम सिंह नगर है। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार किसानों का धान नहीं खरीद रही। उन्होंने कहा कि धान खरीद को लेकर किसानों को परेशान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के उपर फर्जी मुकदमा लगाने की भी बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान पर प्रशासन कोई मुकदमा दर्ज करता है तो भा ०कि ०यू ०उसका पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने फर्जी खतौनी पर खरीद की है उसके खिलाफ प्रशासन जांच करे लेकिन किसी भी निर्दोश किसानों के उपर अत्याचार नहीं होने दिया जायेगा। देखें बजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 151110606