कैबिनेट शिक्षा मंत्री ने दीपावली की हार्दिक शुभकाम
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर गदरपुर से है आज कैबिनेट शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने देशवासियों प्रदेशवासियों और नगर वासियों को
दीपावली, गोर्बधन पूज व भईया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है साथ ही जनपद में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि दीपावली प्रकाश का त्योहार है इसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाएं। जनपदवासियों से खास अपील करते हुये कहा कि दीपावली का त्योहार है और बाजारों में रौनक है लेकिन याद रख्यिे कोरोना का खतरा अभी टला नही है। इस दीपावली हम सभी पर कोरोना संकगमण को भी रोकने की जिम्मेदारी है। बहुत जरूरी है कि दीपावली के लिये खरीदारी के लिये जब भी हम बाजार जाये तो सामाजिक दूरी व मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, याद रखे जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही करनी है। देखें गदरपुर से शाहनूर अली की रिपोर्ट 151045804