एबीवीपी का हुआ छात्रा सम्मेलन
- 151110606 - MOHAMMAD SHAHEED
0
उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरे देश भर में कार्य किया जा रहा है लेकिन आज भी महिलाओं पर जुर्म की खबरें लगातार सामने आ रही है ऐसे में महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिलाओं को आत्मरक्षा करना आना बेहद जरूरी है। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनन्या शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार तमाम दावे करती है लेकिन वर्तमान में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ आत्म सुरक्षा को सीखने की बात कही।देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 151110606