सरकारी धान क्रय केंद्र बने शो पीस
- 151108612 - PUNEET KUMAR
0
फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला ब्यूरो पुनीत कुमार के साथ मैगलगंज थाना रिपोर्टर मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी
सरकारी धान क्रय केंद्रों पर खरीद न होने से किसान परेशान।
जनपद लखीमपुर खीरी के मैंगलगंज मण्डी परिसर में लगे सरकारी धान क्रय केंद्र मात्र शो पीस बनकर रह गए हैं।जहाँ एक और प्रदेश के मुखिया योगी जी का कहना कि किसानो को कोई समस्या नही आएगी उनके हितों को लेकर सरकार काम करेगी।लेकिन वही एक तरफ सरकारी कर्मचारी किसानों के लिए समस्या बने हुए है,एक तरफ मैंगलगंज सेंटर पर धान की तुलाई सुचारू रूप से न होने के कारण कस्बे के किसान अपने अन्न को लेकर दर दर भटकता नजर आ रहा है।मैंगलगंज सेंटर इंचार्ज के मनमानी के चलते किसानों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।और इन क्रय केंद्रों पर अपनी मनमानी के चलते अन्नदाता कहे जाने वाले किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं।आपको बताते चले कि केंद्र प्रभारी को अपने मन मर्जी के करने में मजा आ रहा है इसको न ही किसी प्रशासन का डर है न किसी और का।मोटी कमाई के चक्कर मे किसानों को परेशान किया जाता है।ये भृष्ट कर्मचारी क्यों आखिर किसान का गला काट रहे हैं।अब देखना यह है कि क्या मैंगलगंज केंद्र पर केवल सरकारी धान खरीद सिर्फ कागजों पर ही रहेगी या फिर यहाँ केवल रसूखदार और दलालों के ही धान तुला जायेगा।या फिर किसानों की समस्याओं का भी निराकरण होगा।