EPaper SignIn

जननायक कर्पूरी सेना में सभी को बराबर का अधिकार,
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0



जनपद कासगंज के कस्वा अमांपुर विकास खंड अमांपुर के ग्राम डेंगरी में जननायक कर्पूरी सेना की सर्व समाज का हुँकार् सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण एवं मुकेश सविता का स्वागत सम्मान गर्मजोशी के साथ सभी जाति समुदाय के लोगों ने किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के उद्देश्य की जानकारी देते हुए सभी जाति एवं धर्म समुदाय के गरीब एवं दबे कुचले लोगों का आह्वान किया। वही जिलाध्यक्ष कृपाल श्रीवास्तव ने कहा कि जननायक कर्पूरी सेना में सभी जाति एवं धर्म के लोगों को बराबर का सम्मान दिया जाता है। एवं संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता गरीब दबे कुचले एवं महिलाओं के सम्मान के लिए सदैव तत्पर है। नवनियुक्त जिलाप्रभारी सत्यवीर सिंह ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है। उसका वह पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के आदर्शो को जन जन पहुँचाने का करते रहेंगे। इस मौके पर रिंकी ठाकुर, मोतीराम बिहेलिया, रूपसिंह, प्रेमपाल दिवाकर, सुनील बाल्मीकि, कुलदीप सिंह, ओमप्रकाश सविता, डाॅ शेर सिंह सविता, प्रेम सिंह जाटव, अजय पाल कश्यप आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट संजय सिंह फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया कासगंज....

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात