प्रेम प्रसंग मे युवती की संदिग्ध मौत,
- 151019049 - VISHAL RAWAT
0
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में थाना कंधई पुलिस को थानाक्षेत्र के ग्राम ताला में दो पक्षों के बीच मार-पीट की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर थाना कंधई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो गांव के ही एक लड़के राजकुमार उर्फ राजा पुत्र रामू के घर के सामने एक गांव की ही 17 वर्षीय लड़की का शव मिला।
इस सम्बन्ध में जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि मृतका व राजा दोनों के परिवार के आपस में पट्टीदारी के सम्बंध हैं एवं दोनों के घर अगल बगल हैं।कल रात को लगभग 8 बजे मृतका अपने पट्टीदार राजकुमार उर्फ राजा (उम्र 18 वर्ष) पुत्र रामू के साथ मेला देखने गयी थी। मेला से वापस लौटने पर लड़की अपने घर न जाकर राजकुमार उर्फ राजा के ही घर पर रह गयी। आज सुबह इस बात को लेकर दोनों परिवार में विवाद हो गया। इस विवाद के सम्बन्ध में आज दिन में लगभग 11 बजे दोनों पक्ष मध्यस्थता के लिए ग्राम प्रधान अयोध्या प्रसाद गुप्ता के घर पर गए। दोनों पक्षों ने निर्णय लिया कि लड़का और लड़की अपने-अपने घर पर रहेंगे। परन्तु दोपहर में घर आने के पश्चात दोनों परिवार के लोग आपस में विवाद व मारपीट कर लिये। इसके कुछ देर बाद लड़की के मृत होने की सूचना मिली।मृतका के पिता ने यह आरोप लगाया कि लड़के वालों ने मेरी लड़की को मार दिया है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया गया है।
पोस्टमॉर्टम डॉक्टर्स के पैनल द्वारा कराया जाएगा। मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम से स्पष्ट हो पाएगा।आरोपी पक्ष से 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।ग्राम प्रधान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मृतका के परिवार जनों को तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में FIR पंजीकृत कर विवेचना की जाएगी।मृतका के परिवारजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी कंधई द्वारा पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ये रिपोर्ट,,151019049