न्यू शिव विहार कालोनी में नहीं बन सकीं सड़कें और ना
- 151035456 - BHOOP SINGH
0
रामपुर : भमरौआ रोड स्थित न्यू शिव विहार कालोनी में अधिकतर गलियों में अभी तक सड़कें और नाले-नालियां नहीं बनी हैं। इससे बरसात में सड़क पर कीचड़ पसर जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने शीघ्र सड़कें बनवाने की मांग की है। न्यू शिव विहार कालोनी के लोगों ने बताया कि कालोनी में अधिकतर गलियों में सड़कें, नाले, नालियां अभी तक नहीं बनवाई गई हैं। लोगों ने अपने-अपने घरों के आगे खुद नालियां बनवा रखी हैं। कालोनी में नालियों के पानी की निकासी के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। नालियों का पानी कालोनी के खाली प्लाटों में सड़ता रहता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। बारिश में कालोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उबड़-खाबड़ सड़कों से गुजरते समय अक्सर दुपहिया वाहन सवार फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने कालोनी की सभी गलियों में सड़कें और नाले, नालियां बनवाने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी इंदू शेखर मिश्रा कहना है कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।