हाथरस की बेटी का जबरन दाह संस्कार को लेकर प्रदर्शन
- 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH
0
खबर है यूपी के प्रयागराज जिल के थाना कर्नलगंज में जहां आज छात्रसंघ भवन पर सामूहिक दुराचार की शिकार दलित लड़की की मौत और जबरन दाह संस्कार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पुलिस और छात्रों में झड़प भी हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के द्वारा हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने हेतू तानाशाही, निरंकुश और अपराधीयों की योगी सरकार का प्रतिकात्मक पुतला दहन का प्रयास किया गया साथ ही छात्रसंघ भवन तक पैदल मार्च कर के सरकार प्रति विरोध दर्ज कराया गया।इस दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। एनएसयूआई कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हाथरस प्रशासन की ज्यादती पर आक्रोश जताया। पुलिस ने छात्रों को रोकने की कोशिश की तो झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।देखे प्रयागराज से कुमारी मनोज सिंह की रिपोर्ट
बाईट- उदय यादव अध्यक्ष छात्रसंघ इलाहाबाद विश्वविद्यालय
बाईट- नेहा यादव शोध छात्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय