दीप प्रज्ज्वलन,आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर हर्ष मन
- 151132851 - VINAY KUMAR
0
यूपी जनपद संभल के तहसील चंदौसी में दीप प्रज्ज्वलन,आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर हर्ष मनाया गया**
आज विश्व हिंदू परिषद चन्दौसी व बजरंगदल चन्दौसी द्वारा छोटेलाल कॉलोनी में अश्वनी शर्मा के आवास पर , 6 दिसम्बर 1992 के अयोध्या विवादित ढांचा ध्वंस मामले में प्रभु श्री राम की कृपा से आये ऐतिहासिक ,सत्यपरख,व करोड़ों हिंदुओं को सुखद अनुभूति प्रदान करने वाले निर्णय हर्ष व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम व भारत माता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पण व डीप प्रज्ज्वलन किया गया।
हनुमान चालीसा का पथ किया गया ,साथ ही आतिशबाजी चला कर खुशी मनाई गई।सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई।
कार्य क्रम में बोलते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि ये निर्णय करोड़ो हिंदुओ व विश्व हिंदुपरिषद के कार्यकर्ताओं को सुखद अनुभूति देने वाला है।28 वर्षो तक लटके रहने के बाद अंततः सत्य की विजय हुई। इस निर्णय से सम्बंधित सभी पक्ष बधाई के पात्र हैं।हरद्वारी लाल मिश्र व बृजगोपाल गुप्ता ने भी तत्कालीन सरकार व आरोप से बरी होने वाले सभी सम्बंधित लोगों को बधाई दी।आज अयोध्या के शहीदों को वास्तव में शांति मिली होगी।
इस दौरान चन्दौसी से राम आंदोलन में जेल जाने वाले यज्ञदत्त शर्मा व कन्हैया वार्ष्णेय का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अरुण विपिन शर्मा,सन्तोष पाराशरी, विश्वजीत,पंकज सक्सेना,ऋतू प्रण शर्मा,करुणेश,शशांक वार्ष्णेय,राजू बनर्जी,यज्ञदत्त शर्मा,सजंय गुप्ता,प्रशांत,शुभम कश्यप
देखें विनय कुमार की रिपोर्ट हर खबर पर नजर फास्ट न्यूज़