अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय
- 151110069 - SANJAY SINGH
0
जनपद कासगंज मेँ आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुबोध कांत सहाय(पूर्व गृह मंत्री भारत सरकार)और प्रदेश अध्यक्ष रोहित सक्सेना के अनुमोदन पर पश्चिमांचल प्रदेश अध्यक्ष अल्पना श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमांचल प्रांतीय अध्यक्ष राजनीतिक प्रकोष्ठ नवल किशोर कुलश्रेष्ठ को और प्रांतीय मंत्री शांतनु चौधरी,को बनाया गया है ।इसी के साथ कासगंज के ही हास्यकवि निर्मल सक्सेना को कासगंज जिले का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया। कायस्थ समाज की प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नवल किशोर कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वो कायस्थ समाज के प्रति निष्ठा ईमानदारी लगन से समाज के हित में काम करेंगे। समाज को अग्रसर बनाना,समाज को एकजुट करना है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कासगंज मुख्य शाखा के जिला अध्यक्ष केके सक्सेना ने बताया कि कासगंज के कायस्थ बंधुओं के प्रदेश में शामिल होने पर कासगंज के कायस्थों में भी एक नई ऊर्जा मिलेगी।और कासगंज के कायस्थ बंधुओं की बात प्रदेश तक जा सकेगी। वही तीनो के मनोनयन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री रजत सक्सेना एवम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीर सक्सेना ने फोन पर तीनों पदाधिकारियो को बधाई दी एवम तन मन धन से महासभा के लिए कार्य करने का आश्वासन लिया।
बधाई देने बालो में नारायण स्वरूप सक्सेना, डॉक्टर अजय कुलश्रेष्ठ, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ,अचिंत सक्सेना, अखिलेश सक्सेना,सिद्धार्थ चौधरी,अतुल सक्सेना, प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना, नवल सक्सेना,डॉ संजय सिन्हा,विनोद सक्सेना,अनिल जोहरी,मुदित मानसिंह, रविमोहन कुलश्रेष्ठ, शिवनारायण कुलश्रेष्ठ,अभय सक्सेना,नवीन सक्सेना,प्रशांत सक्सेना,अबधेश सक्सेना,जतिन जोहरी,कपिल जोहरी,उपदेश सक्सेना,अभयप्रिय,शेलेन्द्र मुवार,सुभम विशाल कुलश्रेष्ठ, मयंक सक्सेना,अनूप कुदेशिया,राहुल सक्सेना,विजय सक्सेना,अमन सक्सेना,शेखर सक्सेना,आदि कायस्थ बंधुओं ने बधाई दी।
रिपोर्ट संजय सिंह फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया कासगंज...