टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए
कोटा.मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए पर्यटकों को बढ़ाया गया शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व को अभी तक पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है, लेकिन टाइगर रिजर्व में आने वाले गराडि़या महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं को शुल्क देना पड़ता है।कोटा.मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रवेश के लिए पर्यटकों को बढ़ाया गया शुल्क नहीं देना पड़ेगा। हालांकि मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व को अभी तक पर्यटकों के लिए खोला नहीं गया है, लेकिन टाइगर रिजर्व में आने वाले गराडि़या महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं को शुल्क देना पड़ता है। सरकार द्वारा गत दिनों बढ़ाए गए प्रवेश शुल्क के आदेशों को निरस्त कर दिया है। अब पूर्व की भांति निर्धारित शुल्क ही वसूला जाएगी। गराडि़या जाने वाले श्रद्धालुओं को क्षेत्र पर्यटकों के लिए खोलने के बाद बढ़ा हुआ शुल्क फिलहाल नहीं देना होगा। लॉकडाउन के बाद से ही गराडि़या महादेव पर भी लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के आदेशों के अनुसार प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान टाइगर रिजर्व व वन्यजीव अभयारण्यों के लिए पर्यटक प्रवेश शुल्क में वृद्धि की की थी लेकिन अब पूर्व निर्धारित शुल्क ही वसूला जाएगा। हाल ही में बढ़ाए गए शुल्क को निरस्त करने के आदेश विभाग को मिले हैं।शुल्क फिलहाल इस तरह हें मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में प्रवेश शुल्क पर्यटक (प्रति व्यक्ति )
भारतीय-85 रुपए,
विदेशी 550 रुपए,
विद्यार्थी 15 रुपए,
चंबल घडि़याल अभयारण्य पर्यटक (प्रति व्यक्ति )
भारतीय-55 रुपए,
रविदेशी-330 रुपए,
तथाप्रति विद्यार्थी शुल्क-10रुपए निर्धारित है।
वाहनों का शुल्क भी निर्धारितवाहन प्रवेश शुल्क
बस -440
जीप, कार, मिनी बस, जिप्सी-275
ऑटो-35
कोटा से मनीष नागर की रिपोर्ट 151119624