EPaper SignIn

भाजपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम सम्पन
  • 151124530 - DINESH BAIRAGI 0



सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम सम्पन्न मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला अंतर्गत सुवासरा विधानसभा में उपचुनाव होना है उपचुनाव में जीत निश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा ने अपने प्रदेश स्तर के नेताओ के दौरे कार्यक्रम तय कर दिए है पिछले सप्ताह युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में दौरा कर युवा स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की थी तो आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगतसिंह कुशवाह ने सुवासरा विधानसभा के सभी मंडल क्षेत्र के बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठके करी ज्ञात हो कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज पाटीदार के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारीयो ने पीछले एक माह से हर गांव में मीटिंग कर हर बूथ पर एक मतदान दो प्रधान दस जवान की टीम गठित की क्यों किसी भी बड़े चुनाव में ओबीसी जातीया बड़ा फेरबदल करती है ,मध्यप्रदेश में 52% के लगभग ओबीसी वर्ग में आने वाली जातीया निवास करती है और भाजपा इसी रणनीति पर काम करती नजर आ रही है ताकि उपचुनाव में ओबीसी वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल सके ।। ईसी कड़ी में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाह का दौरा हुवा ,श्री कुशवाह ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर चर्चा करि साथ ही भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है इसी कड़ी में गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया एवं गोशाला परिसर में पौधरोपण कर मोदी जी के जन्मदिन पर संकल्प लिया गया ।। प्रदेश अध्यक्ष के साथ दिन भर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया ,उज्जैन जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सुवासरा विधानसभा उपचुनाव प्रभारी श्री डॉ. तेजबहादुर सिंह ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरज पाटीदार ,जिला उपाध्यक्ष ओंकार माली , आईं टी संभाग प्रभारी दिनेश सोलंकी ,जिला मंत्री और सुवासरा मंडल के उपचुनाव प्रभारी दिनेश बैरागी ,सुनील पटेल लक्मन सिंह , पर्वत मीणा प्रशांत विश्वकर्मा ,जितेन्द्र प्रजापति ,विशाल शर्मा कैलाश खाती पटेल , सहित मोर्चा के सभी जिला एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे| मीटिंग पश्यात शामगढ़ में आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री कुशवाह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ लोगो को बरगलाकर व भ्रमित कर ही वोट लेती आयी है ,पत्रकार वार्ता में आपके साथ मोर्चा जिलाध्यक्ष धीरज पाटीदार , भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार ,विधानसभा विस्तारक गोकुल खंडाल सहित कई कार्यकर्ता ओर नेतागण उपस्थित रहे देखे मन्दसोर से दिनेश बैरागी कि रिपोर्ट 151124530

Subscriber

173793

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात