जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पहली बार पहुंचे हडिया
- 151045438 - PRADEEP KUMAR MISHRA
0
समाजवादी पार्टी द्वारा प्रयागराज जनपद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पहली बार हंडिया पहुंचने पर योगेश यादव का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । जिलाध्यक्ष का स्वागत करने एमएलसी वासुदेव यादव एवं पूर्व प्रत्याशी निधि यादव ने पहुंचकर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वासुदेव यादव ने कहा 2022 में सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनना तय है वहीं निधि यादव ने कहा युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के बल पर सपा का परचम जरूर लहराएगा । इस मौके पर युवा नेता अभिमन्यु सिंह पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल विधानसभा अध्यक्ष बृजलाल यादव हरिश्चंद्र यादव नागेंद्र यादव दिनेश दुबे उर्फ दुबई असगर अली लल्लू नेता अभय राज यादव प्रभाकर यादव मनोज यादव पंधारी यादव प्रशांत यादव जावेद मास्टर नेहाल अहमद भाई लाल बिंद हरेंद्र हंडिया श्रीकांत यादव दान बहादुर यादव मुलायम यादव नसीम खान पवन यादव प्रधान आरबी पाल समेत तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। हडिया से प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज इंडिया