Rohit Sharma ने जड़ा धुआंधार अर्धशतक, बना डाले नए
- 151127824 - SURENDRA YADAV
0
रोहित शर्मा ने जड़ा धुआंधार अर्धशतककोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हिटमैन की शानदार पारीरोहित ने बनाया आईपीएल में नया रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2020 के पांचवें मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला गरज उठा। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम पर धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली। ये उनके आईपीएल करियर का 37वां अर्धशतक साबित हुआ। इसके साथ ही रोहित ने दो खास रिकॉर्ड भी बना डाले। जबकि एक रिकॉर्ड से वो फिर से चूक गए हैं।
SHOW FULL STORY
तस्वीर साभार: Twitterरोहित शर्मा (Mumbai Indians)
रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 39 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए हिटमैन के नाम से मशहूर इस बल्लेबाज ने 4 छक्कों और 1 चौके का सहारा लिया। इसके बाद उन्होंने 54 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम मावी का शिकार बने। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके जड़े।
संबंधित खबरें:
IPL 2020 का पहला मैच रिकॉर्ड 20 करोड़ लोगों ने देखा: जय शाह
पहले मैच में हारी मुंबई, गावस्कर ने ऐसे रखा फैन्स का दिल
पहले ही मैच में करारी हार के बाद क्या बोले रोहित, यहां जानिए