नई दिल्ली सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक नई दिल्ली IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल नई दिल्‍ली विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार नई दिल्ली सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा कन्याकुमारी दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला नई दिल्‍ली युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ नई दिल्ली ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का नई दिल्ली घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर
EPaper SignIn
नई दिल्ली - सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक     नई दिल्ली - IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल     नई दिल्‍ली - विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार     नई दिल्ली - सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा     कन्याकुमारी - दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला     नई दिल्‍ली - युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ     नई दिल्ली - ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का     नई दिल्ली - घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर    

आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞 *दिनांक 23 सितम्बर 2020
  • 151109233 - HEMANT CHOUDHARY 0



पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी अवश्य भेझिये🙏🏻 🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞 ⛅ *दिनांक 23 सितम्बर 2020* ⛅ *दिन - बुधवार* ⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* ⛅ *शक संवत - 1942* ⛅ *अयन - दक्षिणायन* ⛅ *ऋतु - शरद* ⛅ *मास - अधिक अश्विन* ⛅ *पक्ष - शुक्ल* ⛅ *तिथि - सप्तमी रात्रि 07:56 तक तत्पश्चात अष्टमी* ⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा रात्रि 06:25 तक तत्पश्चात मूल* ⛅ *योग - आयुष्मान् रात्रि 11:41 तक तत्पश्चात सौभाग्य* ⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:31 से दोपहर 02:02 तक* ⛅ *सूर्योदय - 06:28* ⛅ *सूर्यास्त - 18:32* ⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में* ⛅ *व्रत पर्व विवरण - 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞ग्रहों के दोष को दूर करने के लिए और उनकी शुभता प्राप्त करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाय बताये गये हैं। ग्रहों को मनाने के लिए जरूरी नहीं है कि हमेशा महंगे रत्नों के जरिए उपाय किया जाए। आम जीवन में भी तमाम उपायों को अपनाकर आप अपने जिंदगी में चमत्कारिक बदलाव ला सकते हैं। फिर चाहे परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार हो या फिर खान—पान से संबंधी चीजों का दान। आइए जानते हैं कि आखिर किन चीजों को जीवन में अपनाने से ग्रहों की शुभता मिलेगी — . सूर्य — सूर्यदेव की शुभता बढ़ाने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कभी भी झूठ न बोलें। इस उपाय को करने से सूर्य से संबंधी दोष दूर हो जायेगा और उनके शुभ फल मिलने प्रारंभ हो जाएंगे। ध्यान रहे यदि आप झूठ बोलते हैं, जो कि अस्तित्व में नहीं है तो उस परिस्थिति में आपकी कुंडली से जुड़े सूर्य को उसका अस्तित्व पैदा करना पड़ेगा। ऐसे में सूर्य का काम बढ़ जाएगा और आपके संकट कम होने के बजाय बढ़ जायेंगे। 2. चंद्रमा — चंद्र देव की शुभता पाने और उनसे जुड़े दोष दूर करने के लिए जितना ज्यादा हो सके साफ-सफाई पर ध्यान दें। न सिर्फ अपने आस-पास की साफ-सफाई रखें, बल्कि स्वयं भी साफ-सुथरे रहें और स्वच्छ कपड़े पहनें। इस उपाय से निश्चित रूप से चंद्र देव की कृपा मिलने लगेगी। ध्यान रहे कि चंद्रमा को सबसे ज्यादा डर राहू से लगता है और राहू अदृश्य ग्रह है। आम जिंदगी में राहू गंदगी का प्रतीक है। वहीं चंद्रमा जो हमारे आपके मन को आकर्षित करता है, राहू से डरता है। ऐसे में यदि आप स्वच्छता पर ध्यान देंगे तो चंद्र देव प्रसन्न होंगे। 3. मंगल — मंगल ग्रह सूर्य का सेनापति है। हमारे भोजन में वह गुड़ का स्वरूप हैं। जबकि गेहूं सूर्य का प्रतीक है। मंगल ग्रह की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन को गेहूं के आटे का चूरमा गुड़ डालकर बनाकर खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। इस उपाय से मंगल देवता प्रसन्न होंगे। ध्यान रहे सूर्य गेहूं, मंगल गुड़ और चंद्रमा घी है, और इन तीनों में मित्रता है। ऐसे में जब ये तीनों मित्र मिलकर खुश होंगे तो उनकी प्रसन्नता की कुछ बूंदे तो आप पर भी गिरेंगी ही। कहने का तात्पर्य आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 4. बुध — बुध ग्रह का रंग हरा है। वह नौ ग्रहों में शारीरिक रूप से सबसे कमजोर और बौद्धिक रूप में सबसे आगे है। बुध ग्रह की शुभता पाने और उससे जुड़े दोष को दूर करने के लिए गाय को हरी घास खिलाएं। विदित हो कि पृथ्वी और गाय दोनों ही शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि हरी घास बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है। आप तो जानते ही हैं कि अन्य पेड़ पौधों के मुकाबले घास कमजोर है। बिल्कुल वैसे ही, जैसे अन्य ग्रहों के मुकाबले बुध ग्रह कमजोर है। घास यानी बुध और धरती यानी शुक्र। ऐसे में गाय हरी घास खाकर खुश होती है औ आपको भी बुध की कृपा प्राप्त होती है। 5. बृहस्पति — बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए तोते को चने की दाल खिलाने का उपाय काफी कारगर साबित होता है क्योंकि तोता बुध ग्रह का प्रतीक है और चने की दाल बृहस्पति ग्रह का। आप तो जानते हैं कि पारिवारिक विवाद के चलते बृहस्पति अपनी पत्नी तारा से नाराज रहते हैं। यह बात बुध को पसंद नहीं आती और वे इसे लेकर अपने पिता बृहस्पति से दुखी रहते हैं। ऐसे में जब आप यह उपाय करेंगे तो बुध स्वरूप तोता चने की दाल खाकर पेट भरेगा और खुश होगा तो बृहस्पति अपने आप प्रसन्न हो जाएंगे और आप पर अपनी कृपा बरसायेंगे। 6. शुक्र — यदि आप शुक्र ग्रह के दोष से पीड़ित हैं तो आपको गाय को रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य गेहूं है और शुक्र गाय है। कहते हैं न कि किसी बलवान व्यक्ति को स्वयं के अलावा किसी और को बड़े पद पर आसीन होना नहीं रास आता, उसी तरह शुक्र को भी सूर्य के अधीन रहना पसंद नहीं है। इसलिए जब आप उसके शत्रु सूर्य यानी गेहूं को गाय यानी शुक्र को खिलाएंगे तो निश्चित रूप से उनका गुस्सा खत्म हो जाएगा और आप पर उनकी कृपा बरसनी शुरु हो जायेगी। 7. शनि — शनि न्याय के देवता हैं। श्रम के पुजारी हैं। ऐसे में यदि हम किसी मेहनत-मजदूरी करने वाले को तन, मन और धन से उचित प्रदान करते हैं, उसकी मदद करते हैं तो शनिदेव प्रसन्न होंगे। उनकी कृपा से वो सभी दोष दूर हो जाएंगे जिनके कारण आपको परेशानी झेलनी पड़ रही है। 8. राहू — राहु छाया ग्रह है, जो भोज देने से बहुत जल्दी शांत होता है। ऐसे में यदि आप राहु से संबंधित व्यक्ति जैसे कुष्ठ रोगी, निर्धन व्यक्ति, सफाई कर्मचारी आदि को भोजन आदि देकर प्रसन्न करते हैं तो आपको राहु की कृपा अवश्य मिलेगी। इस भोज में आप गरीब व्यक्ति को वनस्पति घी में बनी बड़ी साइज की पूड़ियां, गुड़ का हलवा, सब्जी के लिए छाछ के आलू और मूली का लच्छा रखें। निश्चित रूप से लाभ होगा। 9. केतु — केतु ग्रह के दोष के कारण अक्सर व्यक्ति भ्रम का शिकार होता है। जिसके कारण उसे तमाम परेशानियां झेलनी पड़ती है। केतु के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सबसे पहले आप अपने बड़े-बुजुर्ग की सेवा करना प्रारंभ कर दें। साथ ही कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। इस उपाय से निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 🌷 *शिवलिंग के दर्शन हेतु* 🌷 🙏🏻 *शिवलिंग पर दूध, जल चढाने जाना हो तो हमेशा सुबह खाली पेट जाना चाहिए | जो जाते हो वो इस बात का ध्यान रखे | चाय – नाश्ता न करके जाए |* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌷 *ह्रदयाघात ( हार्ट – अटैक ) का अचूक उपाय* 🌷 👉🏻 *एक चुटकी दालचीनी के चूर्ण को एक कप दूध में समभाग पानी मिलाकर तब तक उबालें, जब तक पानी वाष्पीभूत न हो जाय | फिर मिश्री मिलाकर पी लें, इससे ह्रदयाघात ( हार्ट – अटैक ) से सुरक्षा होगी और नाड़ियों के अवरोध ( ब्लॉकेज ) भी खुल जायेंगे |* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌷 *स्वास्तिक लगाने से* 🌷 卐 *घर के दीवार पर स्वास्तिक का चित्र लगाने से आते-जाते उसका दर्शन होता है तो घर में सुख-शांति और बरक्कत रहती है |* 🙏🏻 💐🙏🏻 पंचक 28 सितंबर 09:41 सुबह से 3 अक्तूबर 08:51 सुबह तक 25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक 21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक 19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक एकादशी पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020 परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020 पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020 प्रदोष 29 सितंबर ( मंगलवार ) भौम प्रदोष व्रत ( शुक्ल ) 14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण ) 28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल अमावस्या शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक) पूर्णिमा गुरुवार, 01 अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा व्रत (अधिक) शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत मेष आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। जो समस्याएं आपको परेशान कर रही है। वह शाम तक समाप्त हो जाएंगी और आपकी स्थिति मजबूत होगी। आप किसी मंदिर में आज दर्शन करने जा सकते हैं, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। सेहत मजबूत रहेगी। घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे, आप मेहनत करेंगे, जो लोगों को नजर आएगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृष आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोपहर तक स्थिति अच्छी रहेंगी, लेकिन दोपहर बाद आप की चिंताओं में बढ़ोतरी होगी। बेवजह के खर्चे और अनचाही यात्रा से मन दुखी हो सकता है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। मन में अच्छे विचार भी आएंगे और किसी का भला करने का सोचेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को सही तरीके से मिटाने का प्रयास करें और अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें। मिथुन आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दोपहर बाद खुशी की लहर आएगी और आप एक दूसरे को समझ कर कुछ खास मुद्दों पर बातचीत करके, आज के दिन को हल्का बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज काफी रोमांटिक बातें करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। कर्क आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते में क्रिएटिविटी का फायदा उठाएंगे और अपने प्रिय को खुश रखेंगे। दोपहर बाद आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इनसे सावधान रहे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी और आप की स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी। आपको लाभ मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। सिंह आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में खुशी का संचार होगा। लोग एक दूसरे को प्रेम से देखेंगे, कुछ खर्चे भी होंगे, लेकिन मन को खुशी मिलेगी। इनकम अच्छी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन नई खुशियां लेकर आएगा और आपका रिश्ता खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जा सकते हैं। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। कन्या आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। दोस्तों से काफी सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर परिवार में कुछ समस्याएं रहेंगी किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिनमान कमजोर है, इसलिए सावधानी रखें, शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। वहीं प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज का दिन रोमांस के साथ आगे बढ़ाएंगे। तुला आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। अपने काम पर पूरा मन लगाएंगे, जिससे आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे । शादीशुदा लोगों की गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान समझदारी से चलने का है, क्योंकि किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर होंगे और अपने घरवालों से अपने प्रिय को मिलवा सकते हैं। वृश्चिक आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी सेहत मे सुधार होगा। दिन की शुरुआत में कुछ मानसिक तनाव और किसी बात को लेकर चिंता दिखेगी, लेकिन दोपहर बाद छूमंतर हो जाएगी। आप के खर्चे थोड़े बढ़ेंगे, लेकिन दूसरी तरफ इनकम भी बढ़ेगी, जिससे आप संतुष्ट होंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके दोस्त भी आपसे मिलेगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। शादी के बाद रिश्ता खूबसूरत रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे धनु आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा,दोपहर तक खर्चों की झड़ी लगी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद उनमें कमी आएगी और दूसरी तरफ से आपकी इनकम बढ़िया होगी। आपका मन अच्छे कामों में लगेगा। किसी की मदद करने की सोचेंगे। घर में पूजा पाठ करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। भाग्य की प्रबलता से कामों में सफ़लता मिलती चली जाएगी। शादीशुदा लोगों का प्रिय के लिए बहुत ही प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने परिवार के साथ खुश महसूस करेंगे। मकर आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शाम तक आप अपने काम निपटा लेंगे, क्योंकि उसके बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और किसी बात को लेकर आप काफी गंभीर होंगे। धार्मिक विचार मन में आएंगे। सेहत में सुधार होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार से समय की बात होगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से कुछ खास बात कहेंगे, लेकिन आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। सावधानी रखें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और भाग्य प्रबल रहेगा। कुंभ आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर ध्यान देने से काम से संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम की बढ़ोतरी होगी। हल्के खर्चों में भी कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति सही होगी सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा ससुराल के लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं सही में जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मजबूत है। मीन आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा भाग्य प्रबल रहेगा जैसे कामों में सफलता मिलेगी आप अपने काम को लेकर काफी मजबूती दिखाएंगे और अधिकार के साथ अपने काम को करना पसंद करेंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है और जीवन साथी किसी बात को लेकर ईगो दिखा सकता है प्रेम जीवन बिताने के लोग आज के दिन को रोमांस के साथ बिताएंगे जिससे रिश्ते में खुशी बढ़ेगी सेहत मजबूत रहेगी जिससे आप सशक्त रहेंगे। जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23 शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50 शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052 ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे। शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम कैसा रहेगा यह वर्ष वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी

Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक     नई दिल्ली - IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल     नई दिल्‍ली - विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार     नई दिल्ली - सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा     कन्याकुमारी - दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला     नई दिल्‍ली - युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ     नई दिल्ली - ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का     नई दिल्ली - घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर