महिला के साथ काम करने वाले युवक ने उसकी बेटी से
- 151109870 - RAJ KUMAR VERMA
0
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में लड़की की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पुराने शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। नाबालिग लडकी की रिपोर्ट पर आरोपियों पर पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनायी थी। इस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर मुखबिर की सूचना पर श्याम नगर में रहने वाले आरोपी सागर रैकवार और कच्ची मस्जिद के पास रहने वाले जफरउद्दीन को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ रेप करने की बात कबूल की।
आरोपी सागर रैकवार शादी पार्टियों में लाईट लगाने का काम करता था। लड़की की मां भी आरोपी सागर के साथ काम करती थी। एक साथ काम करने की वजह से दोनों के बीच पहचान हो गई। इसी जान पहचान का फायदा उठाकर आरोपी नाबालिग के घर आने जाने लगा। वही, पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उसके घर में अकेले पाकर अप्रैल 2019 में पहली बार उसके साथ जबरदस्ती की, आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने कई बार बच्ची के साथ रेप किया। इतना ही नहीं सागर एक दिन नाबालिग लड़की को अपने दोस्त के घर लेकर गया। वहां पर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।