EPaper SignIn

सपाइयों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन
  • 151118414 - IRFAN ANSARI 0



कालपी (जालौन):- सोमवार को विधानसभा 220 छेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कालपी तहसील परिसर में सूबे की योगी सरकार की गलत नीतियों के विरोध स्वरूप हंगामी प्रदर्शन करके धरना दिया गया। जिसमे विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार (आईएएस) को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत कालपी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता इखट्टा हो गए। सुबह 11 बजे शुरू हुये धरने मे सपा नेताओं ने जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गलत नीतियों के कारण कोरोनावायरस का संकट बढ़ा है। किसान, नौजवान, बुनकर और समाज के हर कमजोर वर्गों के नागरिकों की उपेक्षा हुई है। सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई है, जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया। भ्रष्टाचार तथा घोटालों पर सरकार नियंत्रण करने में नाकाम रही है। तथा महिलाओं बच्चों आम नागरिक अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे। हाजी अजहर बेग ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने मे असफल हो गई है। प्रदेश में पूंजी निवेश के झूठे दावे कर रही है एवं मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर निर्माण, संचार, आदि व्यवसाय घाटे के कारण बंद होते जा रहे हैं। व्यापारी तथा उद्यमी के ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा है। 5 महीनों में 3 गुना मनरेगा मजदूर बढ़ गये है। बिजली के मुद्दे को लेकर सरकार आम आदमी को परेशान करने में जुटी है। अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। हत्या, लूट, अपहरण तथा बालात्कार जैसी वारदातें बढ़ रही है। इस मौके पर सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार को सौंपते हुए अवगत कराया के अतिवृष्टि अनावृष्टि तथा बाढ़ से नष्ट हुई फसलों का क्षतिपूर्ति प्रभावित किसानों को दिलाई जाए। बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि रोकी जाये। फर्जी एनकाउंटर बंद किये जाएं। तथा कस्टडी में मौतों की जांच हो। लाकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं की फीस माफ की जाए अपराधों पर नियंत्रण किया जाये। सरकारी नौकरियों में संविदा की भर्ती पर रोक लगे। सपा कार्यकर्ताओं तथा जेल में बंद सांसद आजम खान के परिवार को बदले की भावना से की जा रही उत्पीड़न की कार्रवाई को रोका जाये। बेरोजगारों को भत्ता दिलाया जाये। प्रदर्शन तथा धरने के दौरान शिवबालक सिंह यादव, हरमोहन सिंह यादव, अजीत सिंह यादव, राम प्रकाश, नफीस राईन, असद पठान, दानिश अली, आशुतोष राणा, गुलाब सिंह यादव, मलखान सिंह यादव, भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कालपी से इरफान अंसारी 118414

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात