EPaper SignIn

भारत लोक सेवक पार्टी नेआरक्षण के खिलाफ खोला मोर्चा
  • 151116167 - MUKESH KUMAR 0



फ़ास्ट न्यूज इंडिया रिपोर्टिंग इंचार्ज मुकेश सक्सेना मैगलगंज खीरी आज दिनाँक 20/09/2020 जनपद लखीमपुर खीरी थाना मैगलगंज खीरी के भारत लोक सेवक पार्टी पदाधिकारियों ने हरदोई से आये हुए हरदोई जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक की। और सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए इस मौके पर भारत लोक सेवक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि जातिगत आरक्षण किस तरह योग्यता का हनन कर रहा है। जातिगत आरक्षण के कारण ही देश विकास नहीं कर पा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला जी ने कहा कि वर्तमान में सभी पार्टियां आरक्षण के समर्थन में हैं। यह सभी वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। भारत लोक सेवक पार्टी पूरे देश में जन जागरण अभियान के माध्यम से जनता को जागरुक करने का कार्य करेगी। आरक्षण जातिगत ना होकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मतीन अहमद महासचिव अजय बाजपेई प्रदेश प्रवक्ता रजनीश गुप्ता अजीत अवस्थी कोषाध्यक्ष शुभम मिश्रा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा,मुकेश सक्सेना जिला मीडिया प्रभारी खीरी सहित हरदोई जिला अध्यक्ष मोहित शुक्ला,शिव मोहन दीक्षित युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष मुनीष बाजपेई ब्लॉक सुरसा अध्यक्ष श्री हरि विष्णु सुरसा ब्लाक सचिव मयंक कश्यप सुरसा कोषाध्यक्ष सोमेश कश्यप व प्रदेश संगठन मंत्री पंकज शुक्ला जी उपस्थित रहे।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात