पी आर डी जवानो ने शोषण के खिलाफ हुंकार भरी
- 151027144 - MOHD RAEESH
0
अमित कुमार
संवाददाता बारासगवर
उन्नाव उत्तर प्रदेश
जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार वाजपेई के नेतृत्व में दिल्ली चलो अभियान छेड़ा गया दिल्ली जाने के लिए सभी पीआरडी जवान तैयार हैं।
उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप उपाध्याय जी जिंदाबाद अपने हक और अधिकार वह हो रहे शोषण के खिलाफ दिल्ली चलो! जय हिंद! समस्त प्रदेश मंडल जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं महिला पुरुष पीआरडी जवानों को प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप उपाध्याय जी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह जी के निर्देशानुसार सूचित किया जाता है की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री राम नरेश यादव जी व उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री श्री अवधेश बाजपेई जी से फोन द्वारा वार्ता होने पर निर्णय लिया गया है कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पीआरडी जवान महिला पुरुष मिलकर दिल्ली जंतर मंतर पर एक ही मंच साझा करते हुए- पीआरडी विभाग को मजबूत करने के लिए व ( युवा कल्याण ) को प्रांतीय रक्षक दल विभाग से अलग करना अत्यंत आवश्यक है इसी क्रम में मां गंगा पीआरडी एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड = व = पीआरडी मानदेय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में एक आंदोलन करने के लिए, मिशन दिल्ली चलो" का मनसा बना रहे हैं भारतवर्ष के समस्त प्रदेश वह जनपद के महिला पुरुष पीआरडी जवानों को तैयार व जागरूक रहना है! आप सभी को" दिल्ली चलो" आंदोलन में आमंत्रित किया जाएगा । और अपनी आवाज को बुलंद करते हुए हमारे भारत देश के जिन राज्यों में नेता जी श्री सुभाष चंद्र बोस जी की फोर्स के साथ जो शोषण हो रहा है वह जंतर मंतर से पूरे भारत देश और दुनिया के सामने रखा जायेगा जिसमें उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश राज्य के सभी पीआरडी जवान महिला पुरुष पूर्ण तरीके से अपना दिल्ली चलने के लिए सहयोग करेंगे दिल्ली जंतर मंतर के लिए अब इस अपने हक और अधिकार की लड़ाई को सभी राज्यों के पीआरडी जवान महिला पुरुष एक साथ मिलकर लड़ेंगे।