विपिन का फुल स्कॉलरशिप पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में
- 151108322 - ISHWAR PAL SINGH
0
विपिन का फुल स्कॉलरशिप पर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में चयन
बुलंदशहर, जेएनएन। गौतमबुद्धनगर के दादरी के गांव डेरी स्केनर की बेटी सुदीक्षा भाटी ने जिस तरह से अमेरिका के बॉबसन कॉलेज से स्कॉलरशिप लेकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। ठीक उसी तरह अब जहांगीराबाद के गांव डूंगरा जाट के मेधावी बेटे विपिन चौधरी ने नाम रोशन किया है। विपिन चौधरी ने अमेरिका की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से फुल स्कॉलरशिप लेकर नाम रोशन किया है। शुक्रवार को विपिन चौधरी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को उन्हें सम्मानित किया गया।
गांव डूंगरा जाट निवासी राजेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं। उनका छोटा ट्रांसपोर्ट का काम भी है। राजेंद्र सिंह का बेटा विपिन चौधरी जहांगीराबाद के बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं उत्तीर्ण की है। विपिन चौधरी ने 12वीं में 2017 में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में जिला टॉप किया था। विपिन की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जनवरी की परेड में आमंत्रित किया था। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विपिन को लखनऊ में बुलाकर सम्मानित किया था। इसके बाद विपिन चौधरी ने विश्वविख्यात कैंब्रिज यूनिवर्सिटी अमेरिका मे पढ़ने की इच्छा जताई। इसके बाद उसने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया। 10 सितंबर को कंफर्मेशन लेटर आया। विपिन चौधरी का चयन फुल स्कॉलरशिप में हुआ है।
बीके सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या डा. रीता शर्मा ने कहा कि ये उपलब्धि गौरव का विषय है।
ब्यूरोचीफ बुलंदशहर ईश्वर पाल सिंह।